Advertisement

जदयू ने रोहतास के 04 सीटों पर उतारे अपने कैंडिडेट,दिनारा और करगहर में सस्पेंस खत्म- SiyasiBaat

आज जदयू के तरफ से रोहतास जिले के चार विधानसभा सीट पर अपने कैंडिडेट घोषित कर दिया गया है।अभी औपचारिक घोषणा तो नहीं हुई है लेकिन खबर है कि स्वयं नीतीश कुमार उम्मीदवारों को सिंबल बाँट रहे हैं।

जदयू ने दिनारा से पुराने उम्मीदवार और मंत्री जयकुमार सिंह को, करगहर से वर्तमान विधायक वशिष्ठ सिंह और चेनारी से ललन पासवान को उम्मीदवार घोषित किया है।इसबार जदयू ने नोखा विधानसभा क्षेत्र से भी अपने जिलाध्यक्ष नागेंद्र चन्द्रवंशी को उम्मीदवार बनाया है।पिछली बार इस सीट से भाजपा के रामेश्वर चौरसिया चुनाव लड़े थे लेकिन  हार गए थे।

शेष बचे तीन सीट सासाराम,डेहरी और काराकाट पर अबतक उम्मीदवारों की घोषणा NDA के द्वारा  नहीं कि गई है।
करगहर और दिनारा पर था सस्पेंस
करगहर विधानसभा में इसबार चर्चा थी कि वशिष्ठ सिंह का टिकट कटेगा,और मुख्यमंत्री के करीबी एक अफसर की पत्नी को टिकट मिलेगा।लेकिन अंततः इस चर्चा पर विराम लग गया और जदयू ने अपने विधायक पर दोबारा भरोषा किया है।

दिनारा विधानसभा में भी दो दिग्गजों का नाम चल रहा था।भाजपा के तरफ से बड़े नेता राजेंद्र सिंह और जदयू के जयकुमार सिंह को लेकर यहां भी सस्पेंस था।लेकिन इस चर्चा पर भी विराम लग गया।जदयू ने जयकुमार सिंह को अपना उम्मीदवार घोषित कर दिया है।ऐसे में बड़ा सवाल यह है कि राजेन्द्र सिंह अब कहाँ जाएंगे?
विदित हो कि 2015 के विधानसभा चुनाव में भाजपा जदयू आमने सामने थी,तो भाजपा से राजेंद्र सिंह और जदयू से जयकुमार सिंह के बीच कड़ा मुकाबला हुआ था।जयकुमार सिंह को 64699 वोट मिला जबकि राजेंद्र सिंह को 62008 वोट से संतोष करना पड़ा था।

नोखा से भाजपा नेता रामेश्वर चौरसिया का पत्ता साफ
रामेश्वर चौरसिया का नाम भी भाजपा के बड़े नेताओं में लिया जाता रहा है।लेकिन पिछले चुनाव में चौरसिया राजद के अनिता देवी से बुरी तरह हार गए थे।अनिता देवी को 72780 मत प्राप्त हुए थे वहीं रामेश्वर चौरसिया को 49782 वोट मिला था।हालांकि नोखा भाजपा का परम्परागत सीट माना जाता रहा है लेकिन इसबार इस सीट पर जदयू ने अपना कब्जा जमा लिया है।ऐसे में रामेश्वर चौरसिया की चुनावी राजनीति अधर में लटक गई है।

चेनारी में टिकट प्राप्त कर ललन हुए खुशी से लाल
चेनारी विधानसभा क्षेत्र से जदयू ने ललन पासवान पर अपना दांव लगाया है।ललन पासवान वर्तमान विधायक है।इससे पहले रालोसपा से ललन पासवान चुनाव जीते थे।लेकिन अब जदयू में शामिल हो चुके हैं।इसबार पुनः जदयू से भाग्य आजमाएंगे।

आज कभी भी भाजपा अपने उम्मीदवारों की सूची जारी कर सकती है।
SHARE

Milan Tomic

Hi. I’m Designer of Blog Magic. I’m CEO/Founder of ThemeXpose. I’m Creative Art Director, Web Designer, UI/UX Designer, Interaction Designer, Industrial Designer, Web Developer, Business Enthusiast, StartUp Enthusiast, Speaker, Writer and Photographer. Inspired to make things looks better.

  • Image
  • Image
  • Image
  • Image
  • Image
    Blogger Comment
    Facebook Comment